फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: शादी में शामिल होने गए अधेड़ की सड़क हादसे में मौत, दो लोग घायल

Tue, 12 Mar 2019 09:32 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

उत्तराखंड के रुद्रपुर में भुरारानी क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए रानीखेत के अधेड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी बुरी तरह से घायल हो गए। 

विज्ञापन


एक घायल को जिला अस्पताल से हल्द्वानी रेफर किया गया है जबकि दूसरे का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, मूल रूप से रानीखेत स्तिथ कारचूली गांव का रहने वाला 53 वर्षीय गोविंद सिंह पुत्र स्व. भीम सिंह सोमवार को अपने गांव के ही राजेन्द्र सिंह और महिपाल सिंह के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहा था। 

सोमवार देर रात को तीनों कार से घर वापसी कर रहे थे। भगवानपुर के पास आगे जा रहे एक ट्रक के पीछे उनकी कार टकरा गई। जिससे तीनों घायल हो गए। 108 सेवा की मदद से तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर ने गोविंद को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें