देहरादून जनपद के सहसपुर क्षेत्र के सेलाकुई राजा रोड पर बीती रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गइ गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। घायल को प्राइवेट वाहन से सिनर्जी अस्पताल देहरादून ले जाया गया।
घटना रात्रि 10 बजे की बताई गई है। मृतक की पहचान आशीष (25) पुत्र हरि सिंह डांडा निवासी देहरादून के रुप में हुई हैं। वहीं घायल विकटेश (26) पुत्र सुरेंद्र सिंह के रुप पहचाना गया है। मृतक अपनी बहन से मिलकर सेलाकुई से देहरादून के लिए लौट रहा था।