फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की लत नहीं छोड़ पाया तो छोड़ दी दुनिया

Mon, 27 Jul 2015 12:49 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के नयां गांव क्षेत्र में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के पास पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन


जिस वक्त मजदूर ने फांसी लगाई उस वक्त उसके घर पर सत्संग चल रहा था। घरवाले उसी में व्यस्त थे। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था और इसी लत की वजह से आत्महत्या की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

नयां गांव चौकी इंचार्ज पीडी भट्ट ने बताया कि नयां गांव निवासी विनोद के घर पर रविवार सुबह सत्संग चल रहा था। इसी बीच वह घर से निकला और कुछ ही दूरी पर एक पेड़ में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद वहां से निकल रहे लोगों ने उसे पेड़ से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतारा। परिजनों ने बताया कि विनोद को शराब की लत थी। जिस कारण वह अक्सर काम पर भी नहीं जाता था। इसी शराब की लत के चलते वह डिप्रेशन में था। शायद इसी वजह से उसने आत्महत्या की हो। हालांकि उसके पास से सोसाइड नोट नहीं मिला।
Trending Videos
विज्ञापन

नेपाली मजदूर ने की आत्महत्या

उधर, कनालीछीना के सांगड़ी गांव में पत्नी और बच्चों के साथ रहने वाले नेपाली मजदूर ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मजदूर पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक नेपाल के खीना (थाना कालीकोट) निवासी रवींद्र सिंह (35) पुत्र कटक सिंह पिछले दो साल से सांगड़ी गांव में किराए का कमरा लेकर पत्नी खीमा देवी और दो बच्चों के साथ रह रहा था। रविवार सुबह करीब छह बजे उसने कमरे में गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।

घटना के समय उसकी पत्नी और बच्चे घर से बाहर थे। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें