फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाय से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता पकड़ा गया व्यक्ति, गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर

सार

  • गोतीर्थाश्रम में बंधी गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बना रहा था व्यक्ति 
  • आश्रम में काम करने वाली महिलाओं की पड़ी नजर
  • पशु चिकित्सक से गाय का मेडिकल कराया गया
विज्ञापन
jail
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर क्षेत्र में गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अप्राकृतिक यौन संबंध व पशु क्रूरता के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


गोतीर्थाश्रम के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार सोमवार रात साढे़ नौ बजे करीब एक व्यक्ति गोतीर्थाश्रम में बंधी गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बना रहा था। 

तभी वहां काम करने वाली महिलाओं की नजर उस पर पड़ी गई। महिलाओं के शोर मचाने पर उक्त व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, लेकिन गोतीर्थाश्रम के मजदूरों ने उसे पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। साथ ही पशु चिकित्सक से गाय का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन



पशु चिकित्सक डा. रजनीश पांडे ने बताया कि गाय के अंग में सूजन आई है, जिससे इस बात की पुष्टि हो रही है। 
विज्ञापन

आरोपी का हुआ मेडिकल, संगठनों ने की कड़ी सजा की मांग

जेल
प्रभारी कोतवाल रफत अली ने बताया कि गोतीर्थाश्रम के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ पशु क्रूरता व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी व्यक्ति का भी मेडिकल कराया गया है। 

गोतीर्थाश्रम के अध्यक्ष प्रेमबल्लभ नैथानी व सचिव डा. अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि पशुओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार बीमार मानसिकता का परिचय है। ऐसे लोग समाज के लिए घातक सिद्ध होते हैं। विभिन्न संगठनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें