फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2022: भोले की भक्ति में डूबी देवभूमि, शिवालय और मंदिरों में दिखा भव्य श्रृंगार, तस्वीरों में देखिए आस्था का सैलाब

Tue, 01 Mar 2022 05:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़वाल/कुमाऊं
विज्ञापन
1 of 10
उत्तराखंड मंदिर - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड में आस्था का सैलाब उमड़ा। भोलेनाथ के दर्शन के लिए सुबह से मंदिरों में भीड़ लगी रही। मंदिरों को भी भव्य रूप दिया गया। प्रदेश में कुछ जिलों में शिवरात्रि का उल्लास सबसे अलग ढंग से मनाया जाता है। यहां शिवरात्रि विशेष मानी जाती है। 

उत्तरकाशी जिले में रवांई घाटी के ग्रामसभा कुथनौर में श्री जगरनाथ शिव स्वरूप कैलूमानसीर के सानिध्य में  महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। साल भर में एक बार  महाशिवरात्रि के दिन मानसीर महाराज अपने गर्भ गुफा से बाहर आते हैं। अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। तत्पश्चात भगवान मानसीर महाराज की उत्पत्ति का वर्णन, रात्रि जागरण और भोलेनाथ की गाथा सुनाई जाती है।

कावंड़ियों ने विभिन्न मंदिरों के शिवालयों में किया जलाभिषेक 
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवालयों में पहुंचकर शिवलिंग की पूजा की और जलाभिषेक कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंगलवार सुबह चार बजे से हरिद्वार से जल लेकर पहुंचे कावंड़ियों ने विभिन्न मंदिरों के शिवालयों में जलाभिषेक किया।

ये भी पढ़ें...महाशिवरात्रि: श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को सुबह 6.25 बजे खुलेंगे, दो मई को धाम के लिए प्रस्थान करेगी डोली

कोटद्वार के सिद्धपीठ श्री सिद्धबली मंदिर, सिद्धपीठ सुखरौ देवी मंदिर, फलाहारीबाबा मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, बालाजी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, गीता भवन मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। वहीं यमकेश्वर के महाबगढ़ मंदिर में भी लोगों की भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन

2 of 10
देहरादून प्रेम नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर प्रेम नगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। रंगीन लाइटों से सजाया मंदिर परिसर। यहां मेले का भी आयोजन किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 10
उत्तरकाशी का प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी के प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर जलाभिषेक के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। 

4 of 10
ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ - फोटो : अमर उजाला
ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आस्था का सैलाब देखने को मिला। यहां भारी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 10
जगन्नाथ कैलूमानसीर महादेवलय - फोटो : अमर उजाला
यमुनोत्री हाईवे से लगे कुथनौर गांव में जगन्नाथ कैलूमानसीर महादेवलय को फूलों से सजाया गया। 
विज्ञापन

6 of 10
ओंकारेश्वर मंदिर - फोटो : अमर उजाला
ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ को महाशिवरात्रि पर भव्य रूप दिया गया। कई कुंतल फूलों से मंदिर का भव्य श्रृंगार किया गया। 
विज्ञापन

7 of 10
टपकेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
शिवरात्रि के अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया। 

8 of 10
महाशिवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला
महाशिवरात्रि पर उत्तराखंड में लोगो भोले के रंग में रंगे दिखे। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों के साथ भव्य जल कलश यात्रा निकाली।

9 of 10
शिवरात्रि पर जुटी मंदिरों के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तरकाशी में महाशिवरात्रि पर्व पर भव्य शोभा यात्रा व शिव बरात का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु जमकर झूमे। रामलीला मैदान से शुरु हुई बारात नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।
 
विज्ञापन

10 of 10
गोलापार स्थित कालीचोड़ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं में महाशिवरात्रि पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। यहां गोलापार स्थित कालीचोड़ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें