फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2021: हरिद्वार जिले में मौजूद इस शिव मंदिर की महिमा अपरंपार, दूर दराज से आते हैं लोग

Thu, 11 Mar 2021 10:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
प्राचीन शिव मंदिर की महिमा अपरंपार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में लक्सर के सीमली गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर की महिमा अपरंपार है। यहां स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर से शिवभक्त श्रद्धा भाव से आते हैं और भगवान शिव से मनौती मांगते हैं। महाशिवरात्रि पर विशाल मेले के साथ भंडारे का आयोजन किया जाता है। कावड़िए मंदिर पर कावड़ चढ़ाकर जलाभिषेक करते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... चारधाम यात्रा 2021ः महाशिवरात्रि पर आज घोषित होगी केदारनाथ के कपाट खोलने की तिथि व समय

लक्सर तहसील क्षेत्र में अनेक प्राचीन मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं। इनमें लक्सर कस्बे के सीमली गांव का प्राचीन शिव मंदिर की अलग महत्ता है। यहां पर वर्षभर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है, लेकिन महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रहती है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार वर्षों पहले एक ब्राह्मण परिवार को जमीन पर शिव पिंडी दिखाई दी थी। इसके बाद उन्होंने वहां पर मंदिर का निर्माण करा दिया। तभी से यह स्थल ग्रामीणों की आस्था का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन

सुखी दांपत्य की प्रार्थना के लिए यहां जरूर आते हैं वर-वधू

ग्रामीण शेखर चौधरी, राजबीर, सुशांत कुमार, दीपक उर्फ बिट्टू व आदि का कहना है कि शादी के बाद वर-वधू मंदिर पर पहुंचकर अपने सुखी दांपत्य की प्रार्थना के लिए यहां जरूर आते हैं। मंदिर में मुख्य रूप से इलायची दाने का प्रसाद चढ़ाया जाता है। मंदिर के पुजारी पंडित अरविंद शर्मा ने बताया यहां अनेक स्थानों से श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं।

जुलूस और मंदिरों से सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट 

शाही स्नान के साथ ही गुरुवार को महाशिवरात्रि पर्व भी पुलिस के लिए अग्नि परीक्षा है। एक तरफ शाही स्नान के जुलूस को सुरक्षा देने के साथ ही दूसरी तरफ शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा कड़ी चुनौती है।



महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों, देवालयों व शिवालयों में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक हो रहा है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। शाही स्नान के लिए जाने वाले जुलूस के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है। बुधवार को मंदिरों में डॉग स्क्वायड चेकिंग करता नजर आया। पुलिसकर्मियों के अलावा अर्द्धसैनिक बल के जवानों को भी मंदिरों की सुरक्षा में लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें