फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हरिद्वार पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी, स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का जाना हालचाल

Mon, 11 Jul 2022 06:05 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने जगतगुरु शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का हाल-चाल जाना। यहां से वह काली मंदिर के लिए रवाना हुए। जहां वह आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने धर्मनगरी पहुंचकर शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया। सोमवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम पहुंचे। आश्रम में पहुंचकर उन्होंने शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन


राज्यपाल ने अकेले में शंकराचार्य से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी हासिल की। करीब एक घंटा तक वह आश्रम में शंकराचार्य के साथ रहे। शंकराचार्य से मिलने के बाद जब पत्रकारों ने उनसे महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक उठापठक के बारे में जानना चाहा तो वह जवाब से बचते हुए निकल गए। 

ये भी पढ़ें...शुरुआती दौर में ही हांफने लगा रोपवे: 25 मिनट तक हवा में ही अटकी रहीं लोगों की सांसे, तस्वीरों में देखें आफत के वो पल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राज्यपाल ने दक्षिण काली मंदिर में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से भी शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना मां काली से की। इस मौके पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें