साक्षी महाराज ने कहा कि मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करना चाहूंगा। साधु-संतों और हमने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, जिसकी सिफारिश मुख्यमंत्री योगी द्वारा कर दी गई है।
सीबीआई द्वारा इसमें दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए। ताकि महंत नरेंद्र गिरि के हत्यारे पकड़े जाएं। मैं और कुछ संत सीबीआई डायरेक्टर से मिलकर इस मामले के जल्द खुलासे का आग्रह करेंगे। कहा कि यह भी सुनने में आ रहा है कि महंत नरेंद्र गिरि ने कुछ दिन पहले 25 करोड़ की संपत्ति बेची थी। इसमें क्या हुआ है क्या नहीं हुआ है इसका पर्दाफाश सीबीआई द्वारा किया जाएगा। इस घटना में कई बिंदु जांच के पहलू में आते हैं।
सीबीआई जांच में सब कुछ निकल कर सामने आ जाएगा
साक्षी महाराज ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पास वाई प्लस सुरक्षा है तो मेरे सुरक्षाकर्मियों का दायित्व बनता है कि मुझे कोई खरोच न लगे। ठीक इसी तरह महंत नरेंद्र गिरि के पास भी एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षाकर्मी थे, उसके बाद भी महंत नरेंद्र गिरि की हत्या हो गई। ऐसा क्यों हुआ? इसका उत्तर किसके द्वारा दिया जाएगा।
वह सुरक्षाकर्मी कहां थे, क्या कर रहे थे, यह जांच का विषय है। सीबीआई जांच में सब कुछ निकल कर सामने आ जाएगा। साक्षी महाराज का यह भी कहना है कि अखाड़ों द्वारा पूर्व के समय से ही धर्म की रक्षा की जाती है और संतों पर ऐश और आराम की जिंदगी जीने का आरोप लगाना सही नहीं है।