शिवभक्त लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम के गंगा घाट और तटों पर स्नान के बाद गंगाजली भरकर शिवालय की ओर रवाना हुए। सुबह से देर शाम तक नीलकंठ पैदल मार्ग शिवमय रहा। शिवालय और नीलकंठ पैदल मार्ग पर भी शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
सीसीटीवी कैमरे की मदद से मंदिर परिसर और आसपास क्षेत्र में शिवभक्तों की सुरक्षा पर निगरानी रही। उधर यमकेश्वर महादेव मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का हुजूम उमड़ा। मंदिर परिसर और आसपास क्षेत्र में सजे मेले का ग्रामीणों ने जमकर लुत्फ उठाया।
पुलिस प्रशासन का यातायात प्लान फेल
लक्ष्मणझूला-नीलकंठ मोटर मार्ग पर वाहनों का लंबा जाम रहा। पीपलकोटी से लेकर नीलकंठ पार्किंग तक करीब पांच किमी की दूरी पर वाहन दिनभर रेंगते रहे। जाम से निजात दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन का यातायात प्लान फेल हो गया। शिवभक्तों के वाहन दिनभर जाम में फंसे रहे।