फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: उत्तराखंड में चुनाव अभियान को गति देने कल पहुंचेंगे दुष्यंत गौतम, बैठक कर लेंगे फीडबैक

Fri, 08 Mar 2024 10:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पार्टी प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, शनिवार को गौतम सुबह 11.00 बजे परेड ग्राउंड स्थित टिहरी लोस चुनाव कार्यालय देहरादून से प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
विज्ञापन
दुष्यंत गौतम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम पार्टी चुनाव अभियान को गति देने के लिए दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह टिहरी और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन समिति एवं संकल्पपत्र अभियान के तहत कई वर्गों के साथ बैठकों में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा, शनिवार को गौतम सुबह 11.00 बजे परेड ग्राउंड स्थित टिहरी लोस चुनाव कार्यालय देहरादून से प्रचार वीडियो वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद वह वहां 11.30 बजे टिहरी लोस की महत्वपूर्ण बैठक लेंगे, जिसमें लोकसभा कोर कमेटी, चुनाव प्रबंधन समिति, विधानसभा प्रभारी, संयोजक व विस्तारक प्रतिभाग करेंगे।

Lok Sabha Elections: कांग्रेस 10 मार्च के बाद कर सकती है उत्तराखंड में प्रत्याशियों की घोषणा, पैनल में 16 नाम

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद अपराह्न तीन बजे इसी कार्यालय में संबंधित लोस के जिलाध्यक्ष, विस प्रभारी, संयोजक व विस्तारक की बैठक को संबोधित करेंगे। चार बजे संकल्पपत्र अभियान के अंतर्गत आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक में संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रविवार को गौतम लोस के संकल्पपत्र अभियान के अंतर्गत हरिद्वार में कई कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सुबह 10.00 बजे मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में शामिल होंगे। सुबह सवा ग्यारह बजे चिकित्सकों और दोपहर 12.30 बजे रेहड़ी-पटरी खोखा व्यावसायियों के साथ संकल्पपत्र पर चर्चा बैठक में शामिल होंगे। अपराह्न तीन बजे वह सांस्कृतिक/प्रबुद्ध धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा संकल्पपत्र पर चर्चा/संवाद में सहभागिता करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें