भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि अगले दो-तीन दिन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय हो जाएगा। उनका कहना है कि इसमें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक परसों सोमवार को हो सकती है।
उत्तराखंड में भाजपा सरकार के गठन, मुख्यमंत्री के नाम और विधायक मंडल की बैठक की तारीख पर बेशक अभी सस्पेंस हो, लेकिन भाजपा ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी में जुट गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि दो-तीन दिन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय हो जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आएंगे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि उत्तराखंड में भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक परसों सोमवार को हो सकती है। हालांकि, देहरादून पहुंचे कुछ विधायक रविवार शाम को बैठक होने की संभावना जता रहे हैं, लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि अगले दो-तीन दिन में सरकार गठन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय हो जाएगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को तय हो गया है। सूत्रों का मानना है कि उत्तराखंड में यूपी से पहले शपथ ग्रहण होने की संभावना है।
प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कौशिक ने अगले दो तीन दिन में शपथग्रहण कार्यक्रम तय होने की जानकारी दी। विधायक मंडल की बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि अभी तारीख तय नहीं हुई है। जैसे ही इसकी जानकारी मिलेगी, इसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा। शनिवार को कुमाऊं मंडल में होली का पर्व था। पार्टी के सभी विधायकों को सरकार के गठन की तैयारी की जानकारी है। कई विधायक देहरादून में हैं और बाकी रविवार तक देहरादून आ जाएंगे।
विज्ञापन
सोमवार को हो सकती है विधानमंडल दल की बैठक
भाजपा विधानमंडल दल की बैठक सोमवार हो सकती है। हालांकि, पार्टी के सूत्रों का कहना है कि अभी केंद्रीय नेतृत्व ने इसकी पुख्ता सूचना नहीं दी है। डीडीहाट के विधायक बिशन चुफाल ने मीडियाकर्मियों को बताया कि बैठक रविवार को शाम को भी हो सकती है। हालांकि, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अभी बैठक के लिए न तो तिथि तय हुई है और न स्थान।