2022 में 921 पशुओं की लंपी रोग से हुई थी मौत
पहली बार उत्तराखंड में 2022 में लंपी रोग ने दस्तक दी थी। उस समय देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, नैनीताल में 36 हजार से अधिक पशु रोगग्रसित पाए गए। इनमें 921 पशुओं की मौत हुई थी। इस बार रोग पर्वतीय क्षेत्रों में फैल रहा है।
निदेशालय में कंट्रोल रूम स्थापित
रोग की रोकथाम में सहायता के लिए पशुपालन विभाग ने दो टोल फ्री नंबर 1962 और 18001208862 जारी किए हैं। इसके लिए निदेशालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया।
जिलेवार लंपी बीमारी से संक्रमित पशु
जिला रोगग्रसित पशु
अल्मोड़ा 223
बागेश्वर 807
चमोली 133
चंपावत 579
नैनीताल 74
पिथौरागढ़ 1079
रुद्रप्रयाग 227
टिहरी 09
कुल- 3131