फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव बर्ड्स ने मांगा कमरा, लेकिन मिली 'हवालात'

Sun, 04 Sep 2016 07:50 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली से फरार एक और प्रेमी जोड़ा हरिद्वार के उसी होटल में कमरा लेने जा पहुंचा, जहां एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी की थी।
विज्ञापन


पहले से फजीहत झेल रहे होटल मालिक ने दोनों को कमरा देने के बजाय पुलिस को सूचना दे दी। नतीजतन पुलिस ने दोनों के परिजनों को हरिद्वार बुलवा लिया। दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

हरिद्वार में दिल्ली, यूपी, हरियाणा से बड़ी संख्या में प्रेमी जोड़े पहुंचते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव और शादी में परिजनों व समाज की दीवार आने पर कुछ मौत को गले लगाने से भी नहीं चूकते।
विज्ञापन


शहर में हफ्ते भर के भीतर दो मामले ऐसे सामने आ चुके हैं जिनमें परिजनों के शादी के लिए राजी न होने पर प्रेमी जोड़ों ने होटल में आकर जान दे दी।
विज्ञापन

तीन दिन पहले घर से भाग गए थे दोनों

Jail
ऐसे ही एक होटल में शनिवार की रात दिल्ली का प्रेमी जोड़ा कमरा लेने जा पहुंचा। प्रेमी जोड़े की खुदकुशी के बाद चर्चाओं में आने से दिक्कत झेल रहे होटल मैनेजर ने दोनों को बैठाकर पुलिस को सूचना दे डाली।

पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई और परिजनों के बारे में पूछताछ की। युवती अपना नाम तक बताने को तैयार नहीं हुई। युवक ने पुलिस को नाम पते की पूरी जानकारी दी। सूचना पर रविवार की सुबह दोनों के परिजन हरिद्वार पहुंच गए।
 
पुलिस को उन्होंने बताया कि दोनों तीन दिन पहले घर से भाग गए थे। उसके बाद से दोनों की तलाश की जा रही थी। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रेमी युगल के परिजन दिल्ली से हरिद्वार पहुंच गए हैं। दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें