फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा को हुआ बेटी की उम्र की भतीजी से प्यार, शादी करने दोनों घर से भागे, फिर जो हुआ बहुत दर्दनाक था

Sat, 23 Feb 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चाचा और भतीजी को आपस में प्यार हुआ तो दोनों घर से भाग निकले। घर से भागे रिश्ते के चाचा-भतीजी को परिवारवालों ने हरियाणा में पकड़ लिया। घर लाकर दोनों की बहुत बुरी तरह से पिटाई कर दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, प्रेमी युगल शादी करने की जिद पर अड़े रहे। जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक का पिछले कुछ माह से अपने ही परिवार की रिश्ते की भतीजी के साथ प्रेम प्रसंग है।

इसकी जानकारी उनके परिवारवालों को हुई तो उन्होंने उनके मिलने जुलने पर रोक लगा दी। दो दिन पूर्व प्रेमी युगल घर से चले गए। युवती के परिवारवालों ने लक्सर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारवाले उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उन्हें हरियाणा के पानीपत में होने की जानकारी मिली। युवक पक्ष के लोगों ने पानीपत पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया और गांव ले आए। युवक के परिवारवालों ने दोनों की घर पर बुरी तरह पिटाई की।

जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई और प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई। कोतवाली पहुंचने पर प्रेमी युगल शादी करने की जिद पर अड़ गए। दोनों की जिद को देखते हुए युवती के परिवारवालों ने शादी करने की सहमति जता दी।

रिश्ते में चाचा-भतीजी का रिश्ता होने के चलते युवक के परिवारवाले शादी करने से इनकार कर दिया। उधर, कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि दोनों के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें