फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आपको पता है देहरादून में जन्मे थे हनुमान?

Fri, 17 Apr 2015 09:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप जानते हैं कि राम भक्त हनुमान का जन्म स्थल देहरादून में है नहीं तो पढ़ें ये खबर...
विज्ञापन


किवदंतियों के अनुसार हनुमानजी का जन्म देहरादून के चंद्रबनी स्थित गौतम कुंड में हुआ था। उनकी मां अंजना ने यहीं जंगल में तपस्या की और गौतम ऋषि भी यहां लंबे समय तक रहे।

यह बात कम ही लोग जानते हैं। अब इस प्राचीन स्थल के प्रचार-प्रसार के लिए गौतम कुंड मंदिर की ओर से फिल्म तैयार की गई है, जो जल्द ही सबके सामने होगी। चंद्रबनी स्थित गौतम कुंड का इतिहास काफी पुराना है। ऐसा माना जाता है कि गौतम ऋषि यहीं पर रहते थे।
विज्ञापन


यहां से वे हर रोज गंगा स्नान करने के लिए हरिद्वार जाते थे। इसी जगह पर अहिल्या ने इंद्र को श्राप दिया था। यहीं गौतम ऋषि की पुत्री अंजना ने तपस्या की और हनुमान जी को जन्म दिया।

केदारखंड में चंद्रबनी के इस मंदिर का उल्लेख मिलता है। यहीं गौतम ऋषि गंगा को भी लेकर आए थे, तब से अब तक यहां भूमि से निकलने वाले पानी को गंगा का रूप मानकर पूजन-स्नान आदि किया जाता है।
विज्ञापन

पूरी कथा को लेकर महंत ने बनाई फिल्म

बेहद कम लोग ही इस जगह के बारे में जानते हैं। अब मंदिर के महंत की ओर से इस प्राचीन स्थल के प्रचार-प्रसार का जिम्मा उठाया गया है। महंत हेमराज ने बताया कि पूरी कथा को लेकर एक घंटे की फिल्म बनाई गई है।

जिसकी अधिकतर शूटिंग चंद्रबनी, आसारोड़ी और रायपुर के जंगलों में ही की गई है, ताकि उस समय का दून नजर आ सके। बताया कि फिल्म में दून के ही कलाकारों ने काम किया है।

इस फिल्म को जल्द ही टाउन हॉल में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद इसकी सीडी बाजार में लाएंगे। प्रयास यही है कि देशभर के लोग इस जगह को जान सकें, यहां का महत्व समझे।

प्लॉट पर पार्किंग के पैसे
बैसाखी के उपलक्ष्य में चंद्रबनी में लगे मेले की आड़ में अवैध वसूली की जा रही है। यहां से गुजरने वाली गाड़ियों को मेला स्थल तक नहीं जाने दिया जा रहा है, बल्कि स्थानीय लोग रस्सी लेकर बैठे हैं। गाड़ियों को जबरन पहले ही रोक कर एक प्लॉट में खड़ा कराया जा रहा है। यहां बाइक के दस और कार के बीस रुपए वसूले जा रहे हैं। लोग इससे बेहद नाराज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें