फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के बाद लुटेरों ने उड़ाए पुलिस के होश

Thu, 28 Aug 2014 09:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
महीनों तक चोरों के निशाने पर रही राजधानी देहरादून अब लुटेरों के हवाले हो गई लगती है। ताबड़तोड़ वारदातें हो रही हैं।
विज्ञापन


पांच दिन के भीतर मोथरोवाला में ही दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक एक का भी खुलासा नहीं कर सकी है। बदमाशों के नेटवर्क के आगे पुलिस बेबस नजर आ रही है।

खास बात यह है कि चोरियों की तरह इस बार भी पटेलनगर थाना क्षेत्र के इलाके में ही लुटरों की सक्रियता अब तक अधिक सामने आई है।

मुखबिर तंत्र कमजोर
लूट के मामलों में पुलिस जल्द खुलासे का दावा तो कर रही है, लेकिन बदमाशों के नेटवर्क के आगे उसकी कवायद अब तक नाकाम साबित हो रही है।

सूत्रों की मानें तो पुलिस सिर्फ सर्विलांस की मदद से ही बदमाशों की धरपकड़ की कोशिश कर रही है। लेकिन उसका मुखबिर तंत्र बेहद कमजोर हो चुका है। यही वजह है कि पुलिस को बदमाशों का सुराग लगाने में खासी परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन


कौन है टीम की महिला मेंबर
मोथरोवाला में पूजा बडोला के घर हुई लूट में 24 घंटे बाद पुलिस खाली हाथ है। मंगलवार दोपहर महिला समेत तीन बदमाशों ने घर में घुसकर नकदी-जेवरात लूट लिए थे। इसी तर्ज पर क्लेमेंटटाउन में लूट की घटना हुई थी, जिसमें एक महिला शामिल थी।

लुटेरों के स्कैच जारी
पुलिस ने पूजा से पूछताछ के आधार पर लूट में शामिल एक युवक और महिला का स्कैच तैयार करवा लिया है। बताया जा रहा है कि जिस महिला का हुलिया सामने आ रहा है, वह पुलिस रिकार्ड के लिए बिल्कुल नया है। तीसरे आरोपी युवक का स्कैच बनाया जा रहा है।

कारोबारी की डकैती में भी नाकामी
मोथरोवाली डांडी में शनिवार सुबह कंप्यूटर कारोबारी राजीव चौहान के परिवार को बंधक बनाकर लाखों का माल लूट लिया गया था।

पुलिस ने सुराग के आधार पर वेस्ट यूपी में टीम भेजने की बात कही थी। लेकिन भागदौड़ के बावजूद अब तक पुलिस बदमाशों की पहचान नहीं कर सकी है।

परवल लूट को भूली पुलिस
पटेलनगर के परवल गांव में करीब दो माह पूर्व दो घरों में हुई लूट को तो पुलिस ने अपनी प्राथमिकता से ही बाहर कर दिया है। पुलिस ने सहारनपुर से तार जुड़े होने की बात कहकर दबाव कम करने की कोशिश की थी।

एडीजी कानून व्यवस्था राम सिंह मीणा ने भी नाराजगी जताई थी, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इनके अलावा चेन लूट की घटनाओं में भी पुलिस कोई बड़ा खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


लूट की घटनाएं हमारे लिए चुनौती हैं। लुटेरों पर शिकंजा कसा जाएगा। खुलासे के लिए कई टीमें संभावित बदमाशों को टटोल रही है। हां, इसमें कुछ समय जरूर लग रहा है। निश्चित तौर पर इन घटनाओं में शामिल बदमाशों के चेहरे बेनकाब किए जाएंगे।
- अजय सिंह, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें