फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ने छीन ली तीन जिंदगियां

Thu, 28 Aug 2014 09:42 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे तेज रफ्तार डस्टर ने दो जिंदगियों की जीवन लीला समाप्त कर दी। तेज रफ्तार डस्टर राजपुर रोड पर डिवाडर तोड़ती हुई पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


वाहन की चपेट में आने से दो की मौत
वाहन की चपेट में आने से एक महिला और युवती को मौत होने की खबर है। इस दुर्घटना में आकाश अरोड़ा और आदित्य गंभीर रूप से घायल हुई हैं। यह दोनों एमबीए के छात्र है।

इससे पहले बुधवार को दून में बिडौली के पास मैक्स की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक हरिद्वार के अजितपुर का रहने वाला है, जो बिना हेलमेट के बाइक दौड़ा रहा था।
विज्ञापन


हरिद्वार के अजीतपुर निवासी 19 वर्षीय मुकुल अपने साथी अनुज निवासी मिठास पट्टी मसूरी के साथ बुधवार शाम पांच बजे के करीब बिडौली में अपने नाना के यहां जा रहा था। प्रेमनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के बिडौली गांव के पास ही सामने से आ रही मैक्स से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

मैक्स समेत पकड़ा चालक
हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। नाजुक हालत में उन्हें सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया, जहां मुकुल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अनुज की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

पुलिस ने चालक को मैक्स समेत पकड़ लिया। प्रेमनगर चौकी प्रभारी वीके टमटा ने बताया कि बाइक चालक मुकुल बिना हेलमेट के था। हालांकि रात तक इस मामले में पीड़ित पक्ष के न आने के कारण मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें