लोकसभा चुनाव को देखते हुए एआरओ राजपुर विधानसभा गोपाल राम बिनवाल ने राजपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने सुपरवाइजरों को 85 साल से ऊपर के मतदाताओं और दिव्यांगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। जिससे उन्हें बूथ तक पहुंचाने के लिए योजना बनाई सके।
एआरओ ने कहा कि यह इसलिए जरूरी है कि ऐसे मतदाता बूथ तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए ऐसे मतदाताओं का भौतिक सत्यापन जरूरी है। उन्होंने विगत 2019 लोकसभा सामान्य निर्वाचन एवं 2022 विधानसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम रहा है।