इसके बाद अपराह्न तीन बजे इसी कार्यालय में संबंधित लोस के जिलाध्यक्ष, विस प्रभारी, संयोजक व विस्तारक की बैठक को संबोधित करेंगे। चार बजे संकल्पपत्र अभियान के अंतर्गत आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक में संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। रविवार को गौतम लोस के संकल्पपत्र अभियान के अंतर्गत हरिद्वार में कई कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सुबह 10.00 बजे मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में शामिल होंगे। सुबह सवा ग्यारह बजे चिकित्सकों और दोपहर 12.30 बजे रेहड़ी-पटरी खोखा व्यावसायियों के साथ संकल्पपत्र पर चर्चा बैठक में शामिल होंगे। अपराह्न तीन बजे वह सांस्कृतिक/प्रबुद्ध धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा संकल्पपत्र पर चर्चा/संवाद में सहभागिता करेंगे।