इन कामों को लेकर जनता के बीच जाएंगे बलूनी
2018 में देहरादून से काठगोदाम तक नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस। फरवरी 2021 में टनकपुर से दिल्ली तक पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू कराया। मार्च 2021 में कोटद्वार से दिल्ली तक श्री सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस शुरू कराई। अक्तूबर 2023 कोटद्वार से आनंद विहार दिल्ली तक नई रात्रि ट्रेन का संचालन शुरू कराया। प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को सेना और अर्द्ध सैनिक बलों के अस्पतालों में ओपीडी की सुविधा, मोहंड डाट काली मंदिर के बीच संचार सेवा के लिए मोबाइल टावर, फरीदाबाद से रामनगर के लिए बस सेवा शुरू की। नैनीताल जिले के रामनगर के निकट धनगढ़ी पुल का निर्माण, राज्य में पहले इंटरनेट एक्सचेंज का कार्य शुरू कराया। कुमाऊं मंडल के लिए एम्स ऋषिकेश के सेटेलाइट सेंटर की स्वीकृति दिलाई। केंद्र सरकार के सहयोग से लैंसडोन, सुरकंडा, मुकतेश्वर में डाप्लर रडार स्थापित कराए। प्रधानमंत्री की विशेष निधि से मसूरी के लिए 187 करोड़ रुपये की पेयजल योजना की स्वीकृति, सांसद निधि से कोटद्वार उत्तरकाशी और रामनगर में आईसीयू वेंटीलेटर स्थापित किए। पौड़ी में तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम के निर्माण के लिए सांसद निधि से 15 करोड़ की राशि जारी की।
मुझे मातृभूमि का ऋण चुकाना है : बलूनी
अबकी बार 400 पार, फिर से मोदी सरकार, इस नारे के साथ मैं चुनाव में जाऊंगा। गढ़वाल में मेरी मातृभूमि है। मुझे मातृभूमि का ऋण चुकाना है। राज्यसभा सदस्य के नाते मुझे जनता की सेवा करने का जो अवसर मिला, मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्य को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मैं पूरे लोकसभा क्षेत्र के लिए कुछ ऐसा करना चाहता हूं, जिससे उनका जीवन आसान और सुविधाजनक हो सके।
- अनिल बलूनी, भाजपा प्रत्याशी, गढ़वाल