फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown Uttarakhand: सर्वे करने गए स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट, हाथों से रजिस्टर और कागज छीनकर फाड़े

Mon, 27 Apr 2020 10:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भगवानपुर(रुड़की)

सार

  • मक्खनपुर के ग्रामीणों का सर्वे कराने से इनकार, टीम को वापस लौटाने पर अड़े
  • सीएमओ ने भगवानपुर पहुंच ली मामले की जानकारी, पुलिस भी मौके पर पहुंची
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुड़की में कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर-घर सर्वे के लिए लगाई गई स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कर्मियों के हाथों से रजिस्टर और कागज छीनकर फाड़ दिए।

विज्ञापन


टीम ने विरोध किया तो ग्रामीण जबरन उन्हें गांव से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। सीएमओ ने भी भगवानपुर पहुंचकर सीएचसी प्रभारी से घटना के बारे में जानकारी ली। कोरोना से बचाव के लिए भगवानपुर क्षेत्र के मक्खनपुर गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। सोमवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल रामेंद्र कारा, डॉ. अभि चौहान, डॉ. साहू चौहान, निर्दोष कुमार सैनी और भगवती सर्वे करने गांव पहुंचे थे।

टीम एक घर के बाहर जानकारी ले रही थी। अचानक कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सर्वे कराने से इनकार कर दिया। टीम ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण सर्वे न कराने की जिद पर अड़े रहे। आरोप है कि ग्रामीणों ने स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। उनके हाथों से सर्वे का रजिस्टर और अन्य कागज छीनकर फाड़ दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने विरोध किया तो ग्रामीण और उग्र होने लगे। इस पर सूचना भगवानपुर पुलिस को दी गई। जब तक पुलिस गांव पहुंची, ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम बैरंग लौट गई और मामले की शिकायत सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी से की।

इसके बाद सीएमओ भगवानपुर सीएचसी पहुंचीं और स्वास्थ्य कर्मचारियों से जानकारी ली। सीएचसी के डॉ. विक्रांत सिरोही ने बताया कि टीम के साथ मारपीट की गई है। यहां तक की कागज भी फाड़ दिए। इस संबंध में डॉ. अंजू चौहान की ओर से तहरीर दी जा रही है। उधर, एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर आने पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा।

पुलिस सुरक्षा के लिए बातचीत
स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मक्खनपुर में मारपीट और कागज फाड़ने के मामले को सीएमओ ने गंभीरता से लिया है। साथ ही पुलिस सुरक्षा की मांग की है। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर सर्वे टीम को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। पुलिस अधिकारियों से इस बारे में बातचीत की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के जो कोरोना योद्धा ड्यूटी कर रहे हैं, उनकी सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें