एसडीएम कुश्म चौहान ने बताया कि श्रमिक एक्सप्रेस में अल्मोड़ा के 104, बागेश्वर के 98, चमोली के 106, चंपावत के 138, देहरादून के 120, हरिद्वार के 26, नैनीताल के 95, पौड़ी के 100, पिथौरागढ़ के 92, रुद्रप्रयाग के 67, टिहरी के 221, ऊधमसिंह नगर के 27, उत्तरकाशी के 87 के अलावा सहारनपुर का एक प्रवासी भी हरिद्वार पहुंच गया।
एआरटीओ मनीष तिवारी और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि टिहरी के लिए 10, चमोली के 5, रुद्रपुर-टनकपुर के लिए 4, हल्द्वानी के लिए 3, देहरादून के लिए 4, पौड़ी के लिए 6, रुद्रप्रयाग के लिए 3, उत्तरकाशी के लिए 4, हरिद्वार के लिए एक बस भेजी गई। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि हरिद्वार के सभी 26 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।