रस्किन बॉन्ड ने अपने 86वें जन्मदिन के मौके पर अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि जो प्यार उनको लगातार मिल रहा है। उसे वह बहुत खुश हैं। लॉकडाउन को लेकर वह अपने प्रशंसकों के बीच में आकर अपना जन्मदिन नहीं मना पा रहे हैं, जिसको लेकर उनको दुख है।
उन्होंने कहा कि वह लगातार अपने प्रशंसकों के लिए किताबें लिख रहे हैं और उनके जन्मदिन पर भी वहां एक किताब दे रहे हैं। उन्होंने सभी प्रशंसकों से अपने बड़े बुजुर्गों के साथ बहन-भाइयों का सम्मान करने का आग्रह किया। कहा कि सब लोग कोरोना वायरस के संक्रमण में अपने घर पर रहें और सरकार और प्रशासन द्वारा किए जा रहे निर्देशों का पालन करें।