फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Lockdown 3.0 : ड्रोन से निगरानी कर पुलिस ने पकड़ा 900 लीटर लाहन

Sat, 16 May 2020 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लक्सर

सार

  • लॉकडाउन के बीच प्रतापपुर गांव के पास भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने की थी तैयारी
  • मुखबिर की सूचना पर ड्रोन से ट्रेस की जगह, जमीन स्वामी पर केस दर्ज करेगी पुलिस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के बीच ड्रोन कैमरे से जगह चिह्नित करने के बाद पुलिस ने छापा मारा तो मौके पर भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने गड्ढा खोदकर जमीन में दबाए गए 10 ड्रम बाहर निकाले तो उसमें 900 लीटर लाहन भरी थी। पुलिस ने सैंपल लेकर बाकी लाहन नष्ट कर दिया है। साथ ही जमीन स्वामी पर केस दर्ज करने की तैयारी में है।

विज्ञापन



क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा खूब फल फूल रहा है। आबकारी विभाग कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई में फिसड्डी साबित हो रहा है तो लॉकडाउन के पालन की जिम्मेदारी के साथ पुलिस ही कच्ची शराब का कारोबार करने वालों का भंडाफोड़ रही है। रायसी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह को मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुछ लोगों ने प्रतापपुर गांव के पास कच्ची शराब बनाने के लिए जमीन में गड्ढे खोदकर लाहन से भरे ड्रम दबाए हैं।

पुलिस ने जगह को चिह्नित करने के लिए ड्रोन कैमरा मंगवाया। ड्रोन कैमरे से निगरानी में उस जगह का पता चल गया। इसके बाद पुलिस टीम ने गंगा नदी के पास चिह्नित की गई जगह पर छापा
विज्ञापन

मारकर गड्ढे से दस ड्रमों में रखा लगभग 900 लीटर लाहन बरामद किया। चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि लाहन की जांच के लिए सैंपल लेकर भेजा गया है। बाकी लाहन नष्ट कर दिया गया।


उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। जिस व्यक्ति ने जमीन में ड्रम रखे गए थे, उसकी पहचान की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जमीन स्वामी के
विज्ञापन

खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें