घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
घटना-दुर्घटना
हरिद्वार के श्यामपुर थानाक्षेत्र में शनिवार की देर रात ट्रक के कार से टकराने से चार लोग घायल हो गए। इसके साथ ही एक महिला द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन करने की खबर है, महिला जिला अस्पताल में भर्ती है।
आईएसबीटी के पास मिला शव
शनिवार देर रात देहरादून में आईएसबीटी के पास एक शव मिलने की खबर है। शव का सिर बुरी तरह कुचला हुआ है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि किसी वाहन की टक्कर से मौत हुई। पुलिस जांच में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है।
सीएम का जनता दरबार
रविवार दोपहर एक बजे देहरादून के मियांवाला क्षेत्र में उत्तराखंड के सीएम हरीश रावत का जनता दरबार लगेगा।
कहीं धूप तो कहीं कोहरा
रुद्रप्रयाग दो दिन से लगातार बारिश व बर्फबारी के बाद रविवार को धूप खिली। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। बर्फबारी के चलते मोहनखाल-चंद्रनगर मोटर मार्ग बर्फबारी के चलते शनिवार दोपहर से बाधित है।
नई टिहरी की पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं। टिहरी, प्रतापनगर, धनोल्टी में तापमान -० डिग्री पहुंच गया है। दो दिन से चंबा और जौनपुर ब्लॉक के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। रविवार की सुबह नई टिहरी में कहीं कोहरा तो कहीं धूप खिली।
बर्फबारी से बंद हुए मार्ग
इसके साथ ही चंबा-मसूरी, उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग बर्फबारी से बंद, चंबा-नई टिहरी मोटर मार्ग पर बर्फ में एक ट्रक फंसने से वन-वे हुआ रास्ता। बड़े वाहनों की आवाजाही कल सायं से बंद पड़ी है।
कर्णप्रयाग बादल और सूरज की आंखमिचौली जारी रही। हल्की धूप के बीच शीत लहर का प्रकोप भी जारी है। पौड़ी में रविवार को सुबह को भी बर्फबारी हुई, बर्फ की सफेद चादर से शहर का ऊपरी क्षेत्र ढक गया है।