फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग बनाने के लिए खोद दिए गड्ढे

Sun, 16 Feb 2014 03:50 PM IST
अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी में नगर पालिका ने मुख्य चौराहे से सेंटर स्कूल पैदल मार्ग पर पार्किंग बनाने के लिए पिलर खड़े करने के लिए गड्ढे खोद तो दिए हैं, लेकिन कार्य शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


लोगों के लिए परेशानी
ऐसे में मार्ग पर बने गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। मुख्य चौराहे से सेंटर स्कूल नगर क्षेत्र का मुख्य पैदल मार्ग है। वहां से हर दिन सैकड़ों स्कूली बच्चों के साथ ही आम लोग भी आवागमन करते हैं।

चौराहे के ठीक नीचे सीढ़ियों पर पालिका ने एक माह पूर्व पार्किंग के पिलर खड़े करने के लिए चार-पांच गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं, जिससे सीढ़ियां संकरी होने से लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


पार्किंग कार्य करीब 10 दिनों से बंद पड़ा है। रात के समय के कई लोग गड्ढों में चोटिल हो गए हैं। पार्किंग की समस्या से जूझ रही पालिका की अधिकतर भूमि जहां अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई है।

वहीं पालिका अब पैदल रास्तों की खुदाई कर पुस्तों के ऊपर पार्किंग बनाने का प्रयास कर रही है, जिसका काम एक माह से ठप पड़ा हुआ है।

पार्किंग की ड्राइंग नहीं मिल पाई थी, कुछ दिन से मजदूर भी काम छोड़कर चले गए। जिससे काम रुक गया था, लेकिन अब ड्राइंग मिल गई है, कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

- उमेश चरण गुसाईं, पालिकाध्यक्ष नई टिहरी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें