फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरजहां हत्याकांड: मुख्य आरोपी अर्पित गाजियाबाद में जमानत तुड़वाकर गया जेल, जानिए पूरा मामला

Tue, 21 May 2019 08:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून के सहस्रधारा रोड पर हुई फायरिंग में समरजहां का हत्यारोपी अर्पित त्यागी सोमवार को गाजियाबाद में कारबाइन बरामदगी के पुराने मुकदमे में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया। अर्पित वेस्ट यूपी में अपराध की दुनिया में लंबे समय सक्रिय रहे विक्की त्यागी का बेटा बताया गया है।

विज्ञापन


पुलिस अब अर्पित त्यागी को वारंट के आधार पर देहरादून लाने की तैयारी में जुट गई है। अधिकारियों का दावा है कि अर्पित दून पुलिस के दबाव के चलते जेल में गया है। शहर के सहस्त्रधारा रोड पर सात मई की रात कार सवार बदमाश ने मुजफ्फरनगर के न्याजूपुरा निवासी समरजहां उर्फ  रिहाना की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।

समरजहां दून में दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। पुलिस ने 10 मई को राकेश गुप्ता, उसकी पत्नी सीमा और बेटे कार्तिक गुप्ता समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने दावा किया था कि कार्तिक गुप्ता ने माता-पिता की मौन स्वीकृति के बाद मुजफ्फरनगर के अर्पित त्यागी को चार लाख रुपये की सुपारी देकर समरजहां की हत्या कराई थी। पुलिस उस दिन से ही अर्पित त्यागी की तलाश में जुटी थी।

मुुख्य आरोपी अर्पित त्यागी सोमवार को पुलिस को चकमा देकर गाजियाबाद कोर्ट में पेश होकर जेल चला गया। खबर मिलते ही दून पुलिस हाथ मलती रह गई। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि अर्पित त्यागी गाजियाबाद में कारबाइन बरामद होने के पुराने केस में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया है।

चौबे ने दावा किया कि पुलिस लगातार उसके पीछे थी। पुलिस के दबाव में आरोपी ने आत्मसमर्पण किया है। आरोपी अर्पित त्यागी को जल्द ही वारंट के आधार पर दून लाया जाएगा। अर्पित त्यागी मुजफ्फरनगर के शातिर विक्की त्यागी का बेटा बताया गया है। विक्की त्यागी की कई साल पहले पुलिस अभिरक्षा में हत्या कर दी गई थी।

पढें: सामने आई लिव इन में रह रही समरजहां के कत्ल की असली वजह, बेटे ने बताई एक-एक बात...

पढें: समरजहां हत्याकांड: आखिर कत्ल के लिए क्यों चुना मंगलवार का दिन? ऐन वक्त पर इसलिए बदली वारदात की जगह

पढें:  समरजहां हत्याकांडः पढ़िए 'नाजायज प्यार' के खूनी अंत पर पुलिस के खुलासे की 10 बेहद अहम बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें