फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, मिला क्षत-विक्षत शव

Tue, 23 Aug 2016 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
गुलदार का श‌िकार बना मासूम - फोटो : ‌file photo
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के चौना गांव में रविवार रात करीब नौ बजे तेंदुआ घर के अंदर से ढाई साल के एक बालक को उठा ले गया। बालक का क्षत विक्षत शव दस घंटे बाद सोमवार सुबह घर लो 200 मीटर दूर एक झाड़ी में बरामद हुआ है।
विज्ञापन


तेंदुए ने बच्चे की छाती, पैर और पेट का सारा हिस्सा खा लिया था। सोमवार सुबह डर से कई बच्चों को उनके परिजनों ने स्कूल नहीं भेजा। वन विभाग की टीम रात ही में मौके पर पहुंच गई थी।

चौना गांव में श्याम सिंह का ढाई वर्षीय बेटा राज सिंह घर के अंदर ही अपनी पांच वर्षीय बहन याचिका के साथ खेल रहा था। गर्मी के चलते घर के दरवाजे खुले थे। इसी बीच, तेंदुआ घर के अंदर घुस गया और राज को उठाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर से 200 ‌मीटर की दूरी पर मिला शव

परिवार के लोग घर के दूसरे कमरे में थे। तेंदुआ जैसे ही राज पर झपटा, उसकी बहन ने हल्ला मचा दिया। परिवार के लोगों के आने तक तेंदुआ बच्चे को लेकर भाग चुका था।

गांव के लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा और वन क्षेत्राधिकारी दीप कांडपाल को दी। दोनों रात ही में मौके पर पहुंचे।

गांव वालों की मदद से रातभर मशाल जलाकर बच्चे की तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह फिर से बच्चे को ढूंढा गया, तो घर से 200 मीटर की दूरी पर उसका क्षत विक्षत शव एक झाड़ी में बरामद हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें