दोपहर बाद राज्य के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। श्रीनगर गढ़वाल में तेज बारिश होने से बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर मलबा आ गया। दून में शाम को चार बजे बाद तेज हवा चलने के साथ आसमान में काले बादल छा गए। जिसके बाद तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हुई।
श्रीनगर बाजार में पानी भराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रुद्रप्रयाग जिले में भी दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई।
उधर, कुमाऊं मंडल में दो गांव के पास भारी बारिश से मलबा आने से नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग बंद हो गया। फिलहाल, नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को वाया भीमताल डायवर्ट किया गया है। लेकिन भीमताल-हल्द्घानी मार्ग पर सलड़ी के पास मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है।