फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बुरे हाल में मिला शव

Mon, 22 Jul 2024 09:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी,  घनसाली (टिहरी)

सार

Uttarakhand News: पूनम स्कूल से आने के बाद घर के आंगन पर अकेले ही खेल रही थी। शाम चार बजे के लगभग मां मंदिर से वापस घर लौटी तो पूनम घर पर नहीं मिली। बाद में उसका शव झाड़ियों में मिला।
विज्ञापन
बच्ची को गुलदार ने मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी में घर के आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को गुलदार ने निवाला बना लिया। घटना के तीन घंटे बाद घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच बच्ची का आधा खाया हुआ शव बरामद किया गया है। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की नौ वर्ष की बेटी पूनम स्कूल से आने के बाद घर के आंगन पर अकेले ही खेल रही थी। उसके तीन अन्य भाई बहन घर के अंदर थे। बच्चों की मां उषा देवी शिवालय में जलाभिषेक करने गई हुई थी।

शाम चार बजे के लगभग मां मंदिर से वापस घर लौटी तो पूनम घर पर नहीं मिली। जबकि पूनम की बड़ी बहन प्रियंका, छोटा भाई प्रिंस और आराध्या कमरे में सो रखे थे। मां ने आसपास ढूंढ खोज की तो पूनम का कहीं पता नहीं चल पाया। आसपास के अन्य लोगों ने भी ढूंढ खोज शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर रास्ते में पूनम की चप्पल और खून के धब्बे मिले।
विज्ञापन


Chamoli: सेना का फर्जी नायब सूबेदार बनकर मृतक सैनिक के परिजनों से की ठगी, ऐसे लगाया 80 हजार का चूना

विज्ञापन

शाम छह के लगभग पूनम का शव घर से लगभग 30 मीटर दूरी पर झाड़ियां के बीच पड़ा हुआ मिला। गांव के विक्रम सिंह घणाता ने बताया कि पूनम गांव के स्कूल में कक्षा चार में पढ़ती थी। उसके पिता विदेशी होटल में नौकरी करते हैं। रेंजर आशीष नौटियाल ने बताया कि बच्ची को निवाला बनाने की सूचना मिलने पर विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। गुलदार को पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाया जा रहा है और उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए ट्रैप कैमरे  भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें