फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट के लिए नेता ने दी गाली, कहा कर दूंगा बेटी का रेप

Wed, 15 Jun 2016 02:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
उत्तराखंड के बागेश्वर में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक नेता ने जिला पंचायत चुनाव में गांव से वोट न मिलने पर एक ग्रामीण को उसकी बेटी का रेप करने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


एक मतदाता को जान से मारने की धमकी और अश्लील गाली गलौज करने वाला ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। कथित रूप से इस ऑडियो को बागेश्वर जिला पंचायत की मटेला सीट में हुए सदस्य पद के उप चुनाव का बताया जा रहा है।

बातचीत के अनुसार यह ऑडियो मतदान से पहले का है। मंगलवार को वाट्सएप में एक ऑडियो वायरल हुआ। इस ऑडियो को सुनकर हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन

धमकी और अश्लील गालियां सुनकर लोग हैरान

वॉट्सऐप
इसमें एक प्रत्याशी क्षेत्र के ही एक व्यक्ति को गांव से एक भी वोट पार्टी विशेष के पक्ष में पड़ने पर उसे जान से मारने और उसकी बेटी को घर से उठाने की धमकी देता सुना गया है।

ऑडियो में धमकाने वाला बार-बार उस व्यक्ति को उसकी बेटी का रेप करने की भी धमकी दे रहा है। धमकी देने वाला प्रत्याशी इस चुनाव में स्वयं के चार-पांच लाख रुपये खर्च होने की बात भी कह रहा है। लगभग 6.39 मिनट के इस ऑडियो में उसने वोट उसे नहीं मिलने पर गांव के ही दो और लोगों को भी देख लेने की धमकी दी है।

इस ऑडियो के वायरल होते ही लोग धमकी और अश्लील गालियों को सुनकर हैरान रह गए। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें