फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी रह गई स्वर कोकिला की केदारनाथ आने की इच्छा, पूर्व सीएम हरीश रावत को फोन कर जताई थी इच्छा

Mon, 07 Feb 2022 08:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केदारनाथ आपदा के बाद वहां के हालात की जानकारी लेने के लिए स्वर कोकिला ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को फोन किया था।
विज्ञापन
लता मंगेशकर - फोटो : Twitter @annamalai_k
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर की केदारनाथ आने की इच्छा अधूरी रह गई। केदारनाथ आपदा के बाद वहां के हालात की जानकारी लेने के लिए उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को फोन किया था। बाबा केदार के दर्शन करने के साथ ही उन्होंने शिव को समर्पित एक भजन गाने की भी इच्छा जताई थी।

विज्ञापन

 
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व सीएम हरीश रावत के सलाहकार सुरेंद्र कुमार ने यह संस्मरण अमर उजाला के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को फोन कर केदारनाथ के हालात के बारे में जानकारी ली थी।

इसके साथ ही उन्होंने  केदारनाथ में दर्शन करने और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं। उस दौरान उन्होंने केदारनाथ में भगवान शिव को समर्पित एक भजन का कार्यक्रम करने की भी इच्छा प्रकट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें