कुडियां दी लोहड़ी आई, सारे जी देंण बधाई...,के साथ तीर्थनगरी में धूमधाम के साथ लोहड़ी पर्व मनाया गया। त्रिवेणीघाट, तिलकरोड़, शीशमझाड़ी, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पंजाबी समाज के लोगों ने लोहड़ी जलाकर एक दूसरे को पर्व की बधाई और शुभकानाएं दी।
बृहस्पतिवार को त्रिवेणीघाट और तिलक रोड पर पंजाबी समाज के लोगों ने भांगड़े की थाप पर जमकर भांगड़ा और नृत्य किया। इस दौरान उन्होंने लोहड़ी की पूजा कर एक दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी। आसपास लोगों को रेवड़ी मूंगफली वितरित किया। त्रिवेणीघाट पर व्यापारियों ने भी लोहड़ी जलाकर एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी।