फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar: पुलिंडा मार्ग पर बाइक सवारों को मस्ती करना पड़ा भारी, हाथी ने दौड़ाया, तोड़ दी बाइकें

Mon, 02 Jan 2023 08:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने फायरिंग कर हाथी को खदेड़ा और दोनों युवकों को किसी तरह जंगल से बाहर निकाला। 
विज्ञापन
कोटद्वार में बाइक सवारों पर हाथी ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर दो बाइक सवारों को सोमवार की देर शाम मस्ती करना भारी पड़ गया। मार्ग पर चहलकदमी कर रहे हाथी ने बाइक सवारों को दौड़ा दिया। जिस पर युवक अपनी बाइकें छोड़कर भाग खड़े हुए। हाथी ने दोनों बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने फायरिंग कर हाथी को खदेड़ा और दोनों युवकों को किसी तरह जंगल से बाहर निकाला। 

विज्ञापन


Rudrapur: हाईवे पर दो बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर, चालकों की दर्दनाक मौत, दो हायर सेंटर रेफर

कोटद्वार के रेंज अधिकारी अजय ध्यानी ने बताया कि सोमवार देर शाम चार युवक दो बाइकों से पुलिंडा रोड पर करीब दो किमी अंदर तक चले गए थे। इस दौरान हाथी ने बाइक सवारों का पीछा किया। जिस पर बाइक सवार युवक बाइकों को सड़क पर छोड़कर भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो युवकों को जंगल से वनकर्मियों ने निकाला
सूचना पर कोतवाली पुलिस के साथ वन कर्मी मौके पर पहुंचे और फायरिंग कर हाथी को जंगल में खदेड़ा। बताया कि दो युवक भागकर निकल आए थे, लेकिन उनके दो अन्य साथी जंगल में ही फंसे रह गए। वन कर्मियों ने उन्हें जंगल से बाहर निकाला। 

कराई जा रही मुनादी
रेंजर अजय ध्यानी ने कहा कि लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कर लोगों को हाथी बाहुल्य क्षेत्र में न जाने की हिदायतें दी जा रही है, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। उन्होंने लोगों से हाथी बाहुल्य वन क्षेत्र में नहीं जाने की अपील की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें