फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार: रामलीला देखने आए युवकों में जमकर हुई मारपीट और पथराव, लोगों ने भागकर बचाई जान

Thu, 14 Oct 2021 08:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार

सार

बुुधवार रात करीब साढ़े दस बजे रामलीला देखने आए युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
कोटद्वार में रामलीला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में कोटद्वार के आमपड़ाव वार्ड में रामलीला के दौरान कहासुनी होने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट और पथराव हो गया। इसमें कई युवक घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


बुुधवार रात करीब साढ़े दस बजे रामलीला देखने आए युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ देर में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव शुरू हो गया। पथराव के चलते मौके पर मौजूद लोगों ने भागकर जान बचाई। आसपास के घरों में पत्थर गिरने से लोगों ने खिड़की और दरवाजे बंद कर लिए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार दोनों पक्षों को शांत किया। आमपड़ाव निवासी सागर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जौनपुर और शिवपुर के युवकों ने उसे और उसके साथी हैप्पी और कुनाल के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


उधर, जौनपुर निवासी युवकों ने भी दूसरे पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। एसएसआई जगमोहन रमोला ने बताया कि बुधवार रात को आमपड़ाव में हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन

हनुमान ने जलाई सोने की लंका

श्री रामलीला कमेटी दुगड्डा की ओर से आयोजित 121वीं रामलीला के मंचन के 11वें दिन लंका दहन, राणव-अंगद संवाद और लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रीकृष्ण-सुदामा की झांकी के साथ किया गया। पहले दृश्य में लंकापति रावण अशोक वाटिका में प्रवेश करता है।

इसके बाद हनुमान माता सीता की खोज में अशोक वाटिका पहुंचते हैं और माता सीता को श्री राम का संदेश देते हैं। इसके बाद हनुमान ने अशोक वाटिका को नष्ट कर दिया। वाटिका नष्ट होने की सूचना पर हनुमान से युद्ध करने पहुंचे अक्षय कुमार का वध हो जाता है।

बेटे के मृत्यु की सूचना मिलते ही क्रोधित रावण हनुमान को पकड़ने के लिए मेघनाथ को भेजता है, मेघनाथ हनुमान को पकड़कर लंका के दरबार में ले आता है। वहां हनुमान की पूंछ में आग लगा दी गई। लंका को जलाने के बाद हनुमान श्री राम के पास पहुंचकर वहां का हाल बताते हैं। अंगद को दूत बनाकर रावण के पास भेजा जाता है।

जहां पर रावण अंगद का संवाद होता है। इसके बाद मेघनाद और लक्ष्मण के बीच भीषण युद्ध होता है। इसमें मेघनाथ ब्रह्मास्त्र का प्रयोग करते हुए लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है। इस अवसर पर नगर पालिका की सभासद अनीता गौड़, संदीप नेगी, अर्जुन सिंह, अध्यक्ष गौरव खैरवाल, प्रदीप बडोला आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें