आपदा और आपातकाल को देखते हुए लोनिवि इस मार्ग पर टाइल्स बिछा रहा है, जिससे कई स्थानों पर जाम लग रहा है। सिडकुल निर्माता संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता व महासचिव विवेक चौहान का कहना है कि मालन पुल के निर्माण में हो रही देरी से उद्योग जगत को रोजाना करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बरसात में नदी के उफनाने से आए दिन डायवर्जन वैकल्पिक मार्ग भी ध्वस्त हो रहा है, जिससे कच्चा माल लाने और तैयार माल को नहीं भेज पा रहे हैं।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह टूटा मालन पुल डायवर्जन को अस्थायी रूप से ठीक कर दिया गया है। देर शाम से सिडकुल के भारी वाहनों की इस मार्ग से आवाजाही शुरू करा दी गई है।