फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा आर्या के पति के बचाव में बोले कोश्यारी, 'हिस्ट्रीशीटर मतलब बदमाश नहीं'

Sat, 13 Aug 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद भगत सिंह कोश्यारी शनिवार को यहां सोमेश्वर की पूर्व विधायक रेखा आर्या के पति पप्पू गिरधारी के बचाव में नजर आए। उन्होंने कहा कि किसी के हिस्ट्रीशीटर होने के मतलब वह बदमाश नहीं हो जाता। हिस्ट्रीशीटर तो पुलिस झूठे मुकदमे दर्ज करके भी बना देती है। कोश्यारी ने कहा कि  प्रदेश सरकार जानबूझकर कुछ लोगों को जबरन फंसाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कोश्यारी ने कहा कि आज कई नेता, सांसद और मंत्री भी हिस्ट्रीशीटर रह चुके हैं, लेकिन क्या वह अपराधी हैं या अपराध कर रहे हैं। मुझ पर भी कई मुकदमे दर्ज हुए हैं। पिथौरागढ़ में रेल लाइन उखाड़ने का मुकदमा भी दर्ज किया गया जबकि पिथौरागढ़ में रेल लाइन है ही नहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

'पार्टी में आने वाले बागी नहीं, त्यागी हैं'

भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : AmarUjala
कांग्रेस के बागी विधायकों के सवाल पर कोश्यारी ने कहा कि पार्टी में आने वाले बागी नहीं, बल्कि वह त्यागी हैं। उन्होंने कांग्रेस का त्याग किया है और भाजपा में उन्हें सम्मान मिला है। त्याग की भावना रखने वालों का हमेशा सम्मान होता है। टिकट देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी हाईकमान तय करेगा किसे टिकट देना है।

आगामी विधानसभा चुनाव में कौन सीएम चेहरा होगा सवाल पर कोश्यारी ने कहा कि यह चुनाव के समय ही तय होगा। सीएम बनने की महत्वाकांक्षा सभी को होती है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं कहा कि वह सीएम के दावेदार हैं। इस दौरान उनके साथ खटीमा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक पुष्कर सिंह धामी भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें