विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में फेल छात्र राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) में 31 जुलाई तक दाखिला ले सकते हैं। एनआईओएस ने स्ट्रीम-2 के दाखिलों की तिथि बढ़ा दी है।
एनआईओएस देहरादून के क्षेत्रीय निदेशक एसके तंवर ने बताया कि ऐसे छात्र जो सीबीएसई, आईसीएसई या उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाओं में फेल हो जाएंगे वह एनआईओएस से परीक्षा देकर इसी साल पास हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसकी परीक्षा का परिणाम दिसंबर तक घोषित कर दिया जाता है।
खास बात यह है कि वह छात्र अपने जिस मूल बोर्ड की परीक्षा में फेल हुआ होगा, उसके दो विषयों के अंक यथावत जोड़ दिए जाते हैं। केवल तीन विषयों की परीक्षा देनी होती है। एनआईओएस से परीक्षा देने के बाद छात्र जेईई, नीट जैसी सभी परीक्षाएं दे सकता है।