केदारनाथ धाम में रौनक लौटी
यात्रा के बढ़ने से केदारघाटी के बाजारों, पैदल मार्ग के पड़ावों और धाम में दिनभर आवाजाही बनी हुई है। कारोबार को भी गति मिलने लगी है। श्रीकेदार धाम होटल एसोसिएशन के सचिव नितिन जमलोकी और गौरीकुंड व्यापार संघ के अध्यक्ष रामचंद्र गोस्वामी ने बताया कि यात्रा के पहले चरण में भी यात्रियों की भारी भीड़ के बावजूद बुकिंग काफी कम मिली थी। दूसरे चरण में उम्मीद है कि अच्छी बुकिंग मिले। बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा बढ़ने से केदारनाथ धाम में रौनक लौट आई है।
ये भी पढ़ें...नशे की सौदागर बनी ज्योति: आर्थिक तंगी ने सताया तो कोई रास्ता नजर न आया...धंधे में उतरी तो बन गई हिस्ट्रीशीटर
बीते एक सप्ताह केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या
दिनांक दर्शनार्थियों की संख्या
1 सितंबर 1605
2 सितंबर 2172
3 सितंबर 2351
4 सितंबर 3990
5 सितंबर 3822
6 सितंबर 4098
7 सितंबर 4835
8 सिंतबर 6039