फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दुनिया देखेगी बाबा केदारनाथ का बदला रूप'

Sun, 01 Mar 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि आपदा प्रभावित केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार चारधाम यात्रा में करीब 75 प्रतिशत तीर्थयात्री धामों के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन


केदारनाथ धाम लोगों को पूरी तरह बदला नजर आएगा। बताया कि 2016 तक पुनर्निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।

रूट पर बनेंगे बाजार
बताया कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने यात्रा रूट पर छोटे सराय और बाजार बनाकर प्रदेश के उत्पादों की बिक्री की भी योजना बनाई है।
विज्ञापन


इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। बताया कि योजना पर पर्यटन विभाग कार्य कर रहा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता के घर पहुंचे सीएम
मुख्यमंत्री हरीश रावत अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में जाने से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता बचन पोखरियाल के मुनिकेरेती स्थित निवास पर पहुंचे।

यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कुछ देर यहां रुकने के बाद सीएम का काफिला गंगा रिजार्ट के लिए निकला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें