फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Disaster: केंद्र से विशेष आर्थिक पैकेज मांगेगी सरकार, मुख्य सचिव ने दिए रिपोर्ट भेजने के निर्देश

Wed, 07 Aug 2024 10:53 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Disaster: केदारनाथ धाम में हाल ही में आई आपदा में सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। सात दिन में करीब 12 हजार लोगों का रेस्क्यू हुआ है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ में आपदा से नुकसान, क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्य और भविष्य में आपदा से बचाव के लिए केंद्र सरकार से विशेष आर्थिक पैकेज की मांग को लेकर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सभी प्रभावित विभागों को तत्काल आकलन रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में हुई बैठक में मुख्य सचिव ने नागरिक उड्डयन विभाग से भीमबली, केदारनाथ, सोनप्रयाग, चिम्बासा व लिंचौली क्षतिग्रस्त हेलीपैड को लेकर, आपदा प्रबंधन विभाग से भूस्खलन की निगरानी, पूर्व चेतावनी, लाइट डिटेक्शन, रेंजिंग सर्वेक्षण, असंतुलित ढलानों का भू-तकनीकी अंवेक्षण, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के लिए शमन उपाय एवं रिमोट सेंसिंग द्वारा बाढ़ निगरानी के लिए आर्थिक पैकेज का आकलन करके तत्काल रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

Kedarnath:  305 लोगों को गौरीकुंड से सोनप्रयाग पहुंचाया...मंदाकिनी के वेग में बह गईं तीन पुलिया, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, पुलिस, यूपीसीएल, आरडब्ल्यूडी, उरेडा, परिवहन व पशुपालन विभाग को भी आपदा न्यूनीकरण के प्रस्तावित कार्यों का मूल्यांकन प्रेषित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने रिकॉर्ड समय में सफलतापूर्वक राहत एवं बचाव अभियान संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों व कार्मिकों की सराहना की। बैठक में पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव रमेश कुमार सुधांशु, सचिव पंकज पांडेय, सचिन कुर्वे सहित सभी विभागों के अधिकारी व वर्चुअल माध्यम से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें