फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 से 24 तक नहीं चलेगी काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून से काठगोदाम के बीच संचालित जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 22 से लेकर 24 सितंबर तक तीन दिनों के लिए ठप रहेगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रामपुर रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग से जुड़े निर्माण कार्यों के चलते रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे ने ट्रेन के संचालन पर रोक लगाई है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि रेलवे बोर्ड और मंडल मुख्यालय की ओर से जारी किए गए आदेशों के मुताबिक देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन 22 से लेकर 24 सितंबर तक बंद रहेगा। ऐसे में हरिद्वार, लक्सर, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए काठगोदाम जाने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बताया कि निर्माण कार्यों को जैसे ही पूरा कर लिया जाएगा, ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें