फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2025: हरिद्वार में ड्रोन से होगी यात्रा की निगरानी, कांवड़ियों को सचेत एप से मिलेगी सारी जानकारी

Sun, 22 Jun 2025 07:05 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

सभी विभागों में सिंगल प्वाइंट आफ कांटेक्ट के लिए एक अधिकारी को नामित करने व उनकी सूची एसईओसी और डीईओसी के साथ साझा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का ड्रोन कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में तैनात रहेगा। ड्रोन के जरिए हरिद्वार के भीड़भाड़ वाले स्थलों, सड़कों, घाटों तथा पुलों की निगरानी की जाएगी। राज्य तथा जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से ड्रोन से प्राप्त विजुअल्स की लगातार निगरानी होगी।

विज्ञापन


यह निर्देश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप ने यूएसडीएमए स्थिति कंट्रोल रूम में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दिए।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन स्वरूप ने कहा कि सभी विभागों में सिंगल प्वाइंट आफ कांटेक्ट के लिए एक अधिकारी को नामित करने व उनकी सूची एसईओसी और डीईओसी के साथ साझा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


Uttarakhand Panchayat Chunav: प्रदेश में इस बार 4.56 लाख नए मतदाता देंगे वोट, ये है चुनाव का पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन

इस संबंध में 30 जून को यूएसडीएमए बाढ़ को लेकर मॉक ड्रिल करेगा। इस दौरान हरिद्वार में सुरक्षित कांवड़ यात्रा तथा गंगा घाटों में सुरक्षा के इंतजामों को परखने के लिए विशेष रूप से मॉक ड्रिल की जाएगी। गंगा घाटों में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरफ, जल पुलिस के अलावा 60 आपदा मित्र तैनात रहेंगे। कांवड़ियों के फोन में सचेत एप डाउन लोड कराया जाएगा। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें