फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: कांवड़ यात्रा मार्ग पर झोपड़ी में बना रहे थे मांस, कांवड़ियों ने जमकर किया हंगामा

Tue, 30 Jul 2024 06:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरिद्वार रोड पर रात के समय कुछ कांवड़ यात्री रुड़की की ओर आ रहे थे। इस दौरान उन्हें एक सिनेमाघर के समीप एक झोपड़ी में कुछ मांसाहार भोजन की गंध आई। जिसके बाद हंगामा हो गया।
विज्ञापन
कांवड़ - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार रोड पर सोमवार की रात जमकर बवाल हो गया। यह तब हुआ जब सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी में मांस पकाया जा रहा था। कांवड़ियों को जब इसका पता चला तो उन्होंने जमकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों पर कार्रवाई कर चालान कर दिया है।

विज्ञापन


हरिद्वार रोड पर रात के समय कुछ कांवड़ यात्री रुड़की की ओर आ रहे थे। इस दौरान उन्हें एक सिनेमाघर के समीप एक झोपड़ी में कुछ मांसाहार भोजन की गंध आई। जिस पर उन्होंने हंगामा काट दिया। काफी संख्या में कांवड़ यात्री वहां पर पहुंच गए। तब तक सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

Roorkee: डीजे संचालक ने कांवड़ लेकर जा रहे महंत और उसके शिष्यों पर किया हमला, एक की आंखों की रोशनी गई
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कांवड़ यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत किया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि इस मामले में पवन एवं गणेश निवासी ब्रह्मपुर कोतवाली सिविल लाइंस को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें