फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra 2024: हरिद्वार में 27 जुलाई से दो अगस्त तक बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, डीएम ने जारी किए आदेश

Tue, 23 Jul 2024 06:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Kanwar Yatra 2024: डीएम धीरज सिंह ने कहा कि शहर में भीड़ बढ़ने लगी है इसलिए स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र और कॉलेज भी बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ मेले में भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले के कक्षा एक से 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है। मंगलवार को जारी निर्देश में स्कूल प्रबंधन को इसका अनुपालन करने के लिए कहा गया है। तीन अगस्त को कांवड़ मेला संपन्न होने के साथ ही स्कूल कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे।

विज्ञापन


22 जुलाई से कांवड़ मेला शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने रूट डायवर्जन किया हुआ है। इसके तहत जहां विभिनन रूटों के वाहनों के आवागमन का पूरा प्लान बनाया गया है, वहीं शहर के विभिन्न हिस्सों को जीरो जोन घोषित किया गया है। कांवड़ मेला शुरू होने के साथ ही 23 जुलाई से पंचक लगा हुआ है, जो 27 जुलाई तक रहेगा।

Kanwar Yatra: हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू, आने से पहले जरूर पढ़ लें खबर, वरना झेलेंगे परेशानी
विज्ञापन


प्रशासन का अनुमान है कि 27 जुलाई को पंचक के दौरान कांवड़ यात्रा में नहीं आने वाले लोग भी उमड़ेंगे। ऐसे में भीड़ अनियंत्रित भी हो सकती है। आवागमन की सुविधा सुचारू नहीं होने की दशा में 27 जुलाई से ही स्कूल कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र को बंद रखने का निर्णय ही उचित है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि तीन अगस्त से इन शैक्षणिक संस्थानों को पूर्ववत खोला जाएगा। बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कांवड़ यात्रा सुचारू चलती रहे इसके लिए निर्देश का अनुपालन अनिवार्य रूप से कराया जाएगा।ं
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें