फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: आबादी क्षेत्र में सड़क पर घूमता दिखा मगरमच्छ, देखने को जुटी ग्रामीणों की भीड़, फिर ऐसे पकड़ा

Tue, 23 Jul 2024 04:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर(रुड़की)

सार

बहादुरपुर खादर गांव में मगरमच्छ घुसने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ लगी देख मगरमच्छ सड़क किनारे घास में घुस गया।
विज्ञापन
गांव में धूमता दिखा मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की के बहादुरपुर खादर गांव में सुबह एक मगरमच्छ सड़क पर घूमता नजर आया। जिसे देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया और ले जाकर गंगा में छोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह बहादुरपुर खादर गांव में मगरमच्छ घुसने की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की भीड़ लगी देख मगरमच्छ सड़क किनारे घास में घुस गया। किसी ग्रामीण ने मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारी को दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके पर पहुंचकर घास में छिपे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।

Roorkee: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौत...नशे की हालत में पकड़ा गया एक, पांच फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी लक्सर यशपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि गांव में मगरमच्छ घुसने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया और ले जाकर नीलधारा गंगा में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि बरसात के समय मगरमच्छ चारे की तलाश में आबादी क्षेत्र में घुस आया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें