फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

kanwar yatra 2022: इस बार कांवड़ यात्रियों पर होगी हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, देवभूमि में होगा खास स्वागत

Sat, 11 Jun 2022 03:26 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें। कोविड महामारी के कारण पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा पूर्ण रूप से बाधित रही। इस बार कोरोना संक्रमण की सामान्य स्थिति होने से सरकार कांवड़ यात्रा संचालन को लेकर तैयारियां कर रही है।
विज्ञापन
कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड महामारी के कारण दो साल से बाधित रही कांवड़ यात्रा को लेकर सरकार तैयारियों में जुटी है। इस बार कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिला प्रशासन को भी कांवड़ यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भावना व्यक्त की है कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। महाराज ने कहा कि कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें। 

ये भी पढ़ें...Ram Vilas Yadav:  आईएएस अफसर के तीन ठिकानों पर विजिलेंस का छापा, देहरादून में कार्रवाई जारी, लखनऊ भी पहुंची टीम
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोविड महामारी के कारण पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा पूर्ण रूप से बाधित रही। इस बार कोरोना संक्रमण की सामान्य स्थिति होने से सरकार कांवड़ यात्रा संचालन को लेकर तैयारियां कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें