फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध के बाद भी पहुंच रहे कांवड़िए, पुलिस ने बॉर्डर से वापस भेजे 800 वाहन

Sun, 01 Aug 2021 08:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारसन/खानपुर/भगवानपुर

सार

पुलिस की सख्ती के बाद वीकेंड पर हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और यूपी समेत अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
बॉर्डर पर वापस लौटाए वाहन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांवड़ यात्रा भले ही स्थगित कर दी गई हो, लेकिन अब भी बाहरी राज्यों से आने वाले लोग हरिद्वार पहुंचने के लिए भारी संख्या में नारसन बॉर्डर पहुंच रहे हैं। पुलिस बिना आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के पहुंच रहे लोगों को वापस भेज रही है। रविवार को करीब 800 वाहनों को वापस भेजा गया।

विज्ञापन


कांवड़ यात्रा स्थगित: हरिद्वार से सात दिन में 15391 कांवड़िएं बॉर्डर से भेजे वापस, 54 पर मुकदमा दर्ज

पुलिस की सख्ती के बाद वीकेंड पर हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और यूपी समेत अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की भीड़ कम नहीं हो रही है। रविवार को नारसन बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की कतार लग गई। इस पर पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी, जिसे लेकर पुलिस और वाहन चालकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने बॉर्डर से करीब 440 से अधिक वाहनों को वापस लौटा दिया। वहीं, खानपुर पुरकाजी (यूपी) बॉर्डर, सिकंदरपुर पुरकाजी (यूपी) बॉर्डर, दल्लावाला मोरना (यूपी) बॉर्डर और बालावाली मंडावर (यूपी) बॉर्डर पर बाहरी राज्यों के लोगों का तांता लगा रहा।

जिन लोगों के पास कोरोना की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट और रजिस्ट्रेशन नहीं था, उन्हें पुलिस ने बैरंग लौटा दिया। खानपुर एसओ अभिनव शर्मा ने बताया कि बॉर्डर पर दो टैंकरों में गंगाजल भरवाकर खड़ा किया गया है। कुछ लोग बॉर्डर से भी गंगाजल लेकर वापस लौट रहे हैं। रविवार को बॉर्डर से करीब 200 वाहनों को वापस भेजा गया है।

उधर, भगवानपुर के मंडावर और काली नदी चेकपोस्ट पर भी बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को वापस लौटाया गया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों चेकपोस्ट से करीब 150 सौ वाहनों को वापस भेजा गया है, जबकि गंगाजल लेने आने वालों को टैंकर से गंगाजल देकर वापस भेजा जा रहा है।

विज्ञापन

बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, वीकेंड रहा फीका 

कांवड़ यात्रा को लेकर बॉर्डर पर सख्ती बढ़ने के साथ ही वीकेंड पर धर्मनगरी के बाजारों में वीरानी छाई गई है। हर समय यात्रियों से भरी रहने वाली अपर रोड खाली-खाली नजर आई। वहीं हरकी पैड़ी पर भी स्नान करने वालों की संख्या भी कम ही रही। दुकानदार खाली बैठे हुए ग्राहकों का इंतजार करते हुए नजर आए। कोतवाली गेट से लेकर हरकी पैड़ी व भीमगोड़ा तक गिनती के यात्री ही नजर आए। 

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने के बाद जिले के बॉर्डर, रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही वीकेंड पर पर भी इसका असर नजर आने लगा है। बीते वीकेंड की बात करे तो सड़कों से लेकर दुकानों व हरकी पैड़ी पर यात्रियों की भारी भीड़ नजर आ रही थी।

वहीं इस रविवार को बॉर्डर पर सख्ती बढ़ते ही गंगा घाटों व बाजारों से रौनक भी गायब होने लगी है। हरकी पैड़ी पर पहले की अपेक्षा कम यात्री स्नान करते हुए नजर आए। हर समय यात्रियों से गुलजार रहने वाली अपर रोड पर रविवार केे गिनती के ही यात्री नजर आए। मोती बाजार, विष्णुघाट बाजार, सुभाष घाट बाजार में भी एकाध दुकान पर ही ग्राहक नजर आए। 

अपर रोड को किया गया जीरो जोन 
रविवार को अपर रोड जीरो जोन रहा। यहां पर ई-रिक्शा व रिक्शा चलने नहीं दिया गया। इस रोड पर अधिकतर रिक्शा चलते हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें