सावन माह में गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ती है। कांवड़ यात्रा रद्द होने से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शिवभक्तों के लिए गंगाजल भेजा जा रहा है।
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा प्रतिबंधित होने से बाहरी राज्यों के शिवभक्तों के हरिद्वार आने पर रोक है। ऐसे में हरिद्वार से केनों में गंगाजल भरकर बाहरी राज्यों को भेजा जा रहा है। रविवार को हरकी पैड़ी पर श्री गंगा सभा की ओर से विधि विधान से पूजन करने के बाद केनों में गंगाजल भरा गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों ने तीन हजार केन ट्रक से बाहरी राज्यों को भेजा।
सावन माह में गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ती है। कांवड़ यात्रा रद्द होने से दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शिवभक्तों के लिए गंगाजल भेजा जा रहा है। इसके लिए शासन ने व्यवस्था की है। रविवार को हरकी पैड़ी पर श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, नगर आयुक्त जय भारत सिंह समेत कई पदाधिकारियों ने गंगा पूजन कर केनों में गंगा जल भरा।
तीन हजार केन भरने के बाद ट्रक से गंगाजली के केन पश्चिमी यूपी और दिल्ली एवं हरियाणा के शिवालयों के लिए भेजा गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सरकार की ओर से शिवभक्तों की आस्था का पूरा ख्याल रखा गया है। केन और टैंकरों से गंगाजल बाहरी राज्यों के लिए भेजा जा रह है।
बॉर्डर से 105 वाहनों को पुलिस ने लौटाया
कांवड़ मेला स्थगित किए जाने के बाद पुलिस बॉर्डर पर लगातार सख्ती बरत रही है। पुलिस ने रविवार को 105 वाहनों को बॉर्डर से वापस भेजा। बॉर्डर पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन व आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दिखाने के बाद ही एंट्री दी जा रही है। श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान ने बॉर्डर पर चेकिंग की। जिसके तहत लाहडपुर बॉर्डर से शाम चार बजे तक 45 व चिड़ियापुर बॉर्डर से 60 वाहनों को वापस भेजा गया।