फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की आड़ में नहीं चलेगा हुड़दंग

Fri, 04 Jul 2014 03:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल और हरियाणा पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में यह सहमति बनी।
विज्ञापन


अन्य प्रदेशों की पुलिस करेगी समन्वय
तय हुआ कि कांवड़ यात्रा के दौरान सभी प्रदेशों की पुलिस परस्पर बेहतर समन्वय बनाकर हालात बिगड़ने से रोकेंगी।

गुरुवार को दून में आयोजित बैठक में उत्तराखंड के डीजीपी बीएस सिद्धू ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान रमजान का महीना भी पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।

बताया गया कि इस बार चारधाम यात्रा में यात्रियों की कमी के चलते कांवड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। डीजीपी ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा के लिए पिछले साल लगे भंडारों को ही इस बार अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम बनाने पर जोर
बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे को सामान्य यातायात के लिए खुला रखने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने हर राज्य में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कंट्रोल रूम बनाने पर जोर दिया।

डीजीपी ने रेलवे अधिकारियों से कहा कि कांवड़ियों को ट्रेनों की छतों और खिड़कियों पर लटकने से रोका जाए।

इस दौरान दून, हरिद्वार, पौड़ी और टिहरी के पुलिस कप्तानों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, पार्किंग, वैकल्पिक मार्गो और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्थाओं का प्रस्तुतीकरण दिया।

मेरठ जोन के आईजी आलोक शर्मा ने कहा कि मुजफ्फ रनगर में सांप्रदायिक हिंसा के बाद से कुछ तत्व सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में कांवड़ यात्रा की संवेदनशीलता और बढ़ गई है।

इस दौरान एडीजी आरएस मीणा, आईबी के आईजी जगमोहन, आईटीबीपी के डीआईजी रमाकांत शर्मा, एसएसपी दून अजय रौतेला, पानीपत के एसपी बी सतीश बालन, हिमाचल प्रदेश के कमिश्नर सुरक्षा आरए अंसारी, पूर्वी दिल्ली के डीएसपी जीएस रंधावा, गुड़गांव के डीएसपी बलवान सिंह राणा, फरीदाबाद डीएसपी देवेंद्र यादव आदि बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन पर होगी सख्ती
- कांवड़ियों को हाईवे के बजाय नहर पटरी से ही निकाला जाएगा
- कांवड़ियों के वाहनों पर डीजे के प्रयोग पर रोक रहेगी
- कांवड़िये मसूरी, सहस्त्रधारा आदि पर्यटक स्थलों पर नहीं जाएंगे
- यात्रा के दौरान त्रिशूल, हाकी, डंडे ले जाने पर प्रतिबंध
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें